Wednesday, September 17, 2008

गोवर्धन यात्रा - द्वितीय भाग


....... गज्जू की हिम्मत देख के हमें भी थोड़ा जोश आ गया.थोडी देर में एक चाय की दुकान मिली । वहाँ रुक कर हम ने चाय पी। दूकानदार ने बताया की अब १ किलोमीटर और रह गया है। अब तो हमें बस मुख्य मन्दिर ही दिख रहा था.हम चाहते थे कि जल्दी से जल्दी हम वहाँ पहुँच जाएँ। रास्ते में एक और प्रमुख मन्दिर पड़ता है .जिसका नाम मानसी गंगा मन्दिर है.जब हम वहाँ पहुंचे तो सुबह के ३.३० हो रहे थे। पर मन्दिर अभी बंद था .वो ४ बजे खुलता है । सो हमने बाहर से ही प्रणाम किया और अपनी मंजिल कि तरफ बढ़ चले।

मंजिल पास ही थी ...५ मिनट बाद ही परिक्रमा मार्ग का मुख्य द्वार दिखा .मैं तो बिना रुके बढ़ता रहा। फ़िर मन्दिर भी दिखा। सबने मुझे रोका कि यहाँ फोटो खिंचा ली जाए..परन्तु मैंने मना कर दिया .मैं जल्दी से जल्दी मन्दिर पहुंचना चाहता था।जब मैं मन्दिर के करीब पहुँचा तो मेरा स्वागत बहुत ही अच्छे भजन से हुआ ...... जानना चाहते हैं कौन सा ?........"भींगे होठ तेरे प्यासा मन मेरा........."...यहाँ प्यास से होठ सूखे जा रहे थे ....और वो कह रहे हैं कि...भींगे होठ तेरे.......वाह भाई वाह.........

खैर मैं मन्दिर पहुँचा .भगवान जी को प्रणाम किया। हमारी परिक्रमा आख़िर पूरी हो ही गई। आख़िर डर के आगे जीत कि तलाश पूरी हुई।

फ़िर हमसब ने जूते पहने और बस स्टैंड को चले पर रस्ते में ऑटो वाला मिला ...हम उसमे बैठ गए पर वो बिलम्ब करने लगा तो हम ऑटो से उतर कर बस स्टैंड आ गए ..वहाँ कोई बस नही थी परन्तु ५ मिनट में ही एक बस मिल गई। वहाँ से मथुरा रेलवे स्टेशन गए ..ट्रेन का पता किया तो ६.१० में थी। हम में इतना बूता नही बचा था कि इतनी देर तक ट्रेन का इन्तजार करते तो हमने बस पकड़ ली...और किस्मत अच्छी थी जो चारो को एक एक पूरी पूरी सीट मिल गई और हम सोते हुए आगरा आ गए। ६.१० पे मैं अपने कमरे में था।

हालत सच में बहुत बुरी थी.... जैसे तैसे नहाया .....उसके बाद हल्का बुखार भी आ गया...... लेकिन अब सब ठीक है....पैरो में तो अभी भी दर्द है...बाकी तीनो का यही हाल है ... लेकिन खुशी कि बात यही है कि अब तक चारो कि बत्ती हरी हो चुकी है(गूगल टाक की)...मतलब की सब अब मस्त हैं........देखते हैं आगे कौन सा प्रोग्राम बनता है।


कुछ भी कहो इस तरह की यात्रा में बहुत तकलीफ होती है .......पर उस तकलीफ के बावजूद भी जो आनंद आता है वो कभी कभी ही आपको मिलता है.....आपको ये एहसास होता है की हां आपने भी कुछ कर सकने की ताकत है ....और आप मुश्किल में कभी मैदान छोड़ के नही भागने वाले.........अब बताओ जिसने कभी ४ किलोमीटर भी पैदल न चला हो उसके लिए २१ किलोमीटर वो भी नंगे पाव ...कम बात है?

1 comment:

Anonymous said...

hi i m gajju

in this second part bas lag raha tha ki kab khatam hogi prakarma par mere dosto ne mera saath nahi choda yaar....ek dhawal hai bhagta bhagta aage pahuch jata tha..aur abhinav bhi aage bhagjata tha aur main aur divyesh dono peeche rah jate the par hum log bhi himmat karke aage pahuch jate the.....aur akhir main hum log final destination par pahuch gaye...aur hum khush the jor jor se chilla rahethe akhir hum pahuch gaye baki ka to aap log pad hi chuke honge....

KYUNKI DARR KE AAGE HI JEET HAI