Wednesday, September 17, 2008

Airtel Broadband-Bad Service


Hello friends,

This is also a very interesting but also a tragic story......This story begins on 6th of sep 2009 when my Airtel broadband connection activated.

An executive from Airtel came to my place to set up my connection ....His name is Mr Rajesh.
He told me to contact directly to him for any future problem related to the connection.either he would be penaltied.

After some days i think it was 8th of Sep, I installed an anti spyware software.It gave me an option to disable the internet connection because the internet connection would have been connected the spyware software to its main website which in tuns could have been blocked my spyware software as it was a cracked virson.So I did the same.....which blocked my internet connection....and I was not able to re-estabilish the internet connection in my PC.But when I tried the connection in my friends PC it was working perfectly.

Here the unfortune of Mr Rajesh started. I thought that there is no any problem in Internet connection or phone connection so why should I talk to Rajesh ji. So I dialed the no 121.I told the person in customer care about all the my problem...I also told them that i have no any problem with my internet or phone connection.Then they gave me a complain ID and told me to wait for their executive .

After 30 mins I got a call from Mr Rajesh. He told me that you have done wrong. They will now put a penalty on me.I was really surprised that i have already told them that i hav eno problem with my internet connection or phone connection.Finaly his senior Mr suneel made the matter resolved.....

There is a tool named AirtelNetExpert.There is a facility in that tool by which you can check your billing information.It requires your DSL User Id And Password.I have tried it with the User ID and password provided by Mr Rajesh. But it always said that the DSL account information provided by you is incorrect. I told Mr Rajesh about this problem then he said that it is a software problem ,he cant make any solution.Then I thought that if he cant make any solution then the people with higher authorities must give the solution.


On the other hand i had also applied for the access of My Airtel by submitting an application form with my ID proof at the airtel office.At the submittion time they told me that you will get a responce within 2 days. But Yesterday it was 4th day.

So i dicided to write an e-mail to the customer care office .And I did so early in the morning.But this was also an axe on Mr Rajesh.He called me on the phone and told me that he is going to be penaltied for Rs-2000/.

Friends tell me what i have did wrong here.If lower authority cant solve my problem should I not go to heigher authorites?

Meanwhile I also get the call from airtel office informing me that they have e-mailed me the user ID and Password to access the My Airtel facility.They also told me that if you face any problem just call us.Only after 2 mins i was facing the problem with the user id and password they have provided.Ultimately I called back.....but they are not picking up my call.

To resolve the Airtel NetExpert problem Mr suneel came at my place yesterday,as i told you in the previous posts.....He maked me talk to the customer care ...but the problem is still unsolved.The person in the customer care was unable to solve my problem...He gave me the no of his senior.......but he is also not picking up the phone.

Mr suneel has asked me to give him 3 day time.....but havnt assured me that he will resolve the problem .


What sould i do now?Should i not go to consumer court if my problem remains unsolved?
Should I feel any gulty for the penalty on Mr Rajesh?


Please write your comments

गोवर्धन यात्रा - द्वितीय भाग


....... गज्जू की हिम्मत देख के हमें भी थोड़ा जोश आ गया.थोडी देर में एक चाय की दुकान मिली । वहाँ रुक कर हम ने चाय पी। दूकानदार ने बताया की अब १ किलोमीटर और रह गया है। अब तो हमें बस मुख्य मन्दिर ही दिख रहा था.हम चाहते थे कि जल्दी से जल्दी हम वहाँ पहुँच जाएँ। रास्ते में एक और प्रमुख मन्दिर पड़ता है .जिसका नाम मानसी गंगा मन्दिर है.जब हम वहाँ पहुंचे तो सुबह के ३.३० हो रहे थे। पर मन्दिर अभी बंद था .वो ४ बजे खुलता है । सो हमने बाहर से ही प्रणाम किया और अपनी मंजिल कि तरफ बढ़ चले।

मंजिल पास ही थी ...५ मिनट बाद ही परिक्रमा मार्ग का मुख्य द्वार दिखा .मैं तो बिना रुके बढ़ता रहा। फ़िर मन्दिर भी दिखा। सबने मुझे रोका कि यहाँ फोटो खिंचा ली जाए..परन्तु मैंने मना कर दिया .मैं जल्दी से जल्दी मन्दिर पहुंचना चाहता था।जब मैं मन्दिर के करीब पहुँचा तो मेरा स्वागत बहुत ही अच्छे भजन से हुआ ...... जानना चाहते हैं कौन सा ?........"भींगे होठ तेरे प्यासा मन मेरा........."...यहाँ प्यास से होठ सूखे जा रहे थे ....और वो कह रहे हैं कि...भींगे होठ तेरे.......वाह भाई वाह.........

खैर मैं मन्दिर पहुँचा .भगवान जी को प्रणाम किया। हमारी परिक्रमा आख़िर पूरी हो ही गई। आख़िर डर के आगे जीत कि तलाश पूरी हुई।

फ़िर हमसब ने जूते पहने और बस स्टैंड को चले पर रस्ते में ऑटो वाला मिला ...हम उसमे बैठ गए पर वो बिलम्ब करने लगा तो हम ऑटो से उतर कर बस स्टैंड आ गए ..वहाँ कोई बस नही थी परन्तु ५ मिनट में ही एक बस मिल गई। वहाँ से मथुरा रेलवे स्टेशन गए ..ट्रेन का पता किया तो ६.१० में थी। हम में इतना बूता नही बचा था कि इतनी देर तक ट्रेन का इन्तजार करते तो हमने बस पकड़ ली...और किस्मत अच्छी थी जो चारो को एक एक पूरी पूरी सीट मिल गई और हम सोते हुए आगरा आ गए। ६.१० पे मैं अपने कमरे में था।

हालत सच में बहुत बुरी थी.... जैसे तैसे नहाया .....उसके बाद हल्का बुखार भी आ गया...... लेकिन अब सब ठीक है....पैरो में तो अभी भी दर्द है...बाकी तीनो का यही हाल है ... लेकिन खुशी कि बात यही है कि अब तक चारो कि बत्ती हरी हो चुकी है(गूगल टाक की)...मतलब की सब अब मस्त हैं........देखते हैं आगे कौन सा प्रोग्राम बनता है।


कुछ भी कहो इस तरह की यात्रा में बहुत तकलीफ होती है .......पर उस तकलीफ के बावजूद भी जो आनंद आता है वो कभी कभी ही आपको मिलता है.....आपको ये एहसास होता है की हां आपने भी कुछ कर सकने की ताकत है ....और आप मुश्किल में कभी मैदान छोड़ के नही भागने वाले.........अब बताओ जिसने कभी ४ किलोमीटर भी पैदल न चला हो उसके लिए २१ किलोमीटर वो भी नंगे पाव ...कम बात है?

गोवर्धन यात्रा -प्रथम भाग


नमस्कार दोस्तों ,
आज मुझे लगभग ३ साल हो चुके हैं आगरा में रहते हुए ... पर मथुरा पास में ही होते हुए आज तक मथुरा नही गया.परसों जब मैं कॉलेज गया तो धवल ने मुझसे पुछा की क्या गोवर्धन चलेगा ?पता नही क्यूँ मेरे मुंह से निकल गया कि हां यार चल चलूँगा। बाद में मन में ख्याल आया कि कह तो दिया है पर २१ किलोमीटर कि यात्रा वो भी पैदल और वो भी बिना जूते-चप्पलों के ... हे किशन भगवान मुझसे होगा ये?फ़िर अपने पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक कि टैग लाइन याद आई -"क्यूंकि डर के आगे ही जीत है"......मैंने सोचा चल बेटा ये भी कर के देख ले कम से कम ये तो होगा न कि सन्यास आश्रम का एक कार्य अभी ही संपन्न हो जायेगा। इस प्रकार मेरा जाना मैंने सुनिश्चित कर दिया।

मेरे साथ धवल , दिव्येश,गजेन्द्र,योगी,अरुण और विशाल भी जा रहे थे.ये बात अलग है कि अलग अलग अपरिहार्य कारणों से अंत में बस चार मैं,धवल,गजेन्द्र और दिव्येश ही रह गए.अब मैं जाने के लिए धीरे धीरे इतना उद्वेलित हो गया था कि मैंने दिन में ४ बार फ़ोन करके सुनिश्चित किया कि जाना है या नही...प्रोग्राम में कोई परिवर्तन तो नही।
खैर हमें शाम को ५ बजे गज्जू के कमरे पे मिलना था परन्तु मेरे यहाँ एक गड़बड़ हो गई .मैंने कुछ दिन पहले ही ब्रॉडबैंड का कनेक्शन लिया है जिसमे कुछ प्रॉब्लम आ रही थी तो उसके समाधान के लिए एयरटेल वाले सुनील भइया आ गए थे.अब ये लम्बी कहानी मैं दुसरे पोस्ट में बताऊंगा .तो हुआ ये कि ५ बजने वाले थे और सुनील भइया अभी कमरे पे ही थे ....अब मैं क्या करू ...तो मैंने गज्जू को फ़ोन किया ...उसने कहा कि तू सीधे राजा की मंडी स्टेशन पहुँच जा। मैंने कहा ठीक है। लेकिन तभी सुनील भइया ने अपना काम खत्म कर लिया। मैंने उनसे पुछा कि आप तो बाईक से हो ,किधर जाओगे?संयोग से उन्हें भी उधर ही जाना था जिधर मुझे जाना था सो मुझे लिफ्ट मिल ही गई । अब मैंने चौराहे से गज्जू को फ़ोन किया तो उसने बताया कि वो सब मारुती शोरूम के पास इन्तजार कर रहे हैं.मैंने पूछा की क्या मैं ऑटो भाड़े पे ले के आ जाऊं ? तो गज्जू ने कहा कि आ जा...फ़िर पता नही मेरे मन में क्या आया कि मैं पैदल ही चल दिया........वे बेचारे हर ऑटो में झाँक-झांक के देख रहे थे कि इसमे अभिनव है कि उसमे है...लेकिन मैं तो पैदल ही आ रहा था......जब उन्होंने मुझे देखा तो जोर जोर से हंसने लगे ....... खैर वहाँ तो तीन ही बन्दे थे ...मैंने पुछा तो बताया उन्होंने कि योगी,विशाल और अरुण नही जा रहे.यानि केवल चार लोगो का समूह बचा था।

उसके बाद हम राजा कि मंडी स्टेशन पहुंचे .वहा ऐसा हुआ कि एक टिकट ९ रुपये कि थी और काउंटर वाले अंकल ने कहा कि बेटा १ रुपये चेंज लेकर आओ तब चार रुपये वापस मिलेंगे.चेंज तो था नही किसी के पास तो हमने चाय पीने की सोंची ..पहले एक मन आया छोड़ो ४ रुपये, पर गज्जू ने कहा कि यार जब अंकल जी हमारे १ रुपये नही छोड़ सकते तो हम चार रुपये क्यूँ छोडें ? बात भी बिल्कुल सही थी उसकी...सो हम चाय पीने दूसरे प्लेटफोर्म पे गए ...पुछा तो चायवाले ने कहा कि ५ रुपये प्रति कप .हमने कहा कि हम चाय पीने आए हैं कॉफी नही जो तुम चाय कह के बेच रहे हो। फ़िर हम स्टेशन के बाहर आए...वहा ४ रुपए प्रति कप की चाय थी हमने सोचा यहाँ तो चेंज मिल ही जायेगा । हमने बड़ी आशा में चाय पी ....पर अफ़सोस चाय वाले ने १६ रुपए के बजाये १५ रुपए ही काटे ....... क्यूंकि उसके पास भी चेंज नही थे। अब हम क्या करें.....?अपने ४ रुपये तो वापस लेने ही थे......सो प्लान बना सेण्टर फ्रेश खरीदने का ....दिव्येश गया सेण्टर फ्रेश लेने और हमारी किस्मत यहाँ अच्छी थी ....वहाँ उसे १ रुपये खुल्ला मिल ही गया.....फ़िर हमने जा के अपने चार रुपये वापस लिए ......और हम सब अब खुश थे ...बात यहाँ चार रुपयों कि नही बल्कि अपने प्रयास में सफल होने कि थी।इसके बाद हमने स्टेशन पे ही फोटो खिंचवाए।

नियत समय पर ही हमारी ट्रेन आ गई थी .उतनी भीड़ भी नही थी ...सो हम आराम से चढ़ गए .गद्दे वाली सीट ढूंढ़ते ढूंढ़ते आख़िर काठ वाली ही हाथ लगी .लेकिन मेरे सामने वाली सीट गद्दे वाली थी जिसपे दिव्येश बैठा था ...उसके अलावे २ और अनजान लड़के बैठे थे ...गज्जू आया उसने उन लड़को से थोड़ा साइड होने को कहा पर वे अकड़ने लगे ...पर बात बढती उस से पहले हमने गज्जू को शांत कर दिया .....अब धर्म का काम करने जा रहे थे ...सो हमने सोचा कि लड़ाई सही नही है। पर गज्जू ने कहा "तुम्हें दिखा नही कि हम चार हैं?"...पर गज्जू मेरे भाई ,कभी और हम लोगो को ऐसे मौके पर बुला लेना ..... पूरा साथ देंगे.अभी के लिए माफ़ कर दो.......

सो हम १ घंटे में मथुरा पहुँच गए...अभी हमें वह से २२ किलोमीटर और जाना था ....सो हम पैदल ही बस स्टैंड के लिए चले ...रास्ते में एक जगह पानी भरा था ...अब वहा कैसे सड़क पार करें?तभी एक बस दिखी जो काफी धीरे स्पीड में थी...हम सब भागे और बस में चढ़ गए लेकिन बेचारा दिव्येश वो नही चढ़ पाया ....अब हम पानी के इस पार वो उस पार लेकिन बन्दा होशियार है सो उसने रास्ता ढूंढ़ ही लिया...... अब हम बस में चढ़े ...मजे कि बात ये कि वो वही बस थी जिसकी सहायता से हमने पानी पार किया था.......सो हमने सोचा कि हम फालतू में ही उतर गए थे..........

बस गोवेर्धन पहुँची ....पर ये क्या दूर- दूर तक कोई भी पर्वत नही दिख रहा था ...मैंने धवल से पुछा यार ये गोवेर्धन पर्वत कहा है? उसने बताया कि यहाँ कोई पर्वत नही है बस मानते हैं कि यहाँ कभी पर्वत था और यहाँ किशन जी का एक मन्दिर है उसकी कि परिक्रमा होती है । फ़िर हम लोगो ने एक होटल में खाना खाया ....... खाना तो कम खाया पर बेचारे होटल वाले से सलाद वाला खीरा ले के खूब खाया......

अब हमने अपने जूते एक जगह सुरक्षित रखे फ़िर मन्दिर गए.वहाँ राधा कृष्ण कि पूजा की......उसके बाद हम परिक्रमा मार्ग के प्रारम्भ में पहुंचे .मुझे फ़िर लगा की क्या मैं ये परिक्रमा पूरी कर पाऊंगा ?...पर फ़िर मैंने सोंचा की यार डर के आगे ही जीत है....सो शुरू तो करो परिक्रमा पूरी हो ही जायेगी।

भगवान कृष्ण को प्रणाम कर हमने परिक्रमा शुरू की.......अब २१ किलोमीटर रास्ता ऐसे तो कटेगा नही सो धवल के सेल में गाने चला दिए....और हम बढ़ चले.परिक्रमा हमने ९.४५ में शुरू की थी...... परिक्रमा का पहला भाग १२ किलोमीटर और दूसरा भाग ९ किलोमीटर का होता है.पहला मन्दिर के पीछे से और दूसरा आगे से। धवल का कहना था की शुरू में बिना रुके जितनी देर तक चलोगे बाद में उतनी ही आसानी होगी.यहाँ एक बात बता दूँ की धवल पहले भी ३ बार परिक्रमा कर चुका था सो यहाँ हमारा मार्गदर्शक वही था.हमने उसकी बात मानी....बीच में केवल एक जगह रुके फोटो खिंचाने को..नही तो नॉन स्टाप चलते रहे......पता नही क्यूँ ३-४ किलोमीटर के बाद ही मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं शायद परिक्रमा पूरी न कर पाऊं ...सो मैंने इसका एक समाधान खोजा ...मैंने सोंचा कि अगर मैं सबके आगे आगे चलूँ तो मेरा उत्साह बना रहेगा क्यूंकि अगर धवल मेरे पीछे रहेगा तो मुझे ये यकीन रहेगा कि मैं परिक्रमा पूरी कर सकता हम क्यूंकि धवल ३ बार परिक्रमा पूरी कर चुका था । सो मैं ज्यादातर आगे आगे ही चलने लगा .परिक्रमा मार्ग पीच वाली सड़क थी। कुछ दूरी तक कहीं कहीं मिटटी का फुटपाथ भी बना हुआ था ...जिसपर चलना बनिस्पत ज्यादा आरामदायक था.रास्ते में जगह जगह चाय कोल्ड ड्रिंक्स कि दुकाने थी जिनके यहाँ टी वी पे या तो रामायण या महाभारत या राधा जी का भजन चल रहा था....कुछ जगहों पे लोग फिल्म भी देख रहे थे ...और एक जगह तो अनाकोंडा-२ भी देख रहे थे लोग। आसमान में चाँद पूरा निकला हुआ था पर कभी कभी बादल के टुकड़े उसे ढँक लेते थे.....हम एक दुसरे का मजाक बनाते हुए और मस्ती करते हुए चल रहे थे ....४-५ किलोमीटर के बाद महसूस होना शुरू हुआ पैरों और तलवों का दर्द ......सबसे ज्यादा दिक्कत गज्जू को हो रही थी .....फ़िर मुझे......धवल को भी दिक्कत थी लेकिन शायद उसका अनुभव उसे काम आ रहा था ...और रही बात दिव्येश कि तो प्रॉब्लम तो उसे भी हो रही थी लेकिन वो चूँकि ख़ुद कि सिगरेट जैसा मोटा है इसलिए अभी वो कुछ हद तक ठीक था। आख़िर २ घंटे २० मिनट में हमने १२ किलोमीटर की परिक्रमा पूरी कर ली.....अब राहत बस यही थी की हमें ९ किलोमीटर ही और चलने थे.....हमने १० मिनट आराम किया...चाय पी और बिस्कुट खाए........उसके बाद हमें बाकी की और यात्रा का सबसे कठिन भाग प्रारम्भ किया.......जब हम दूसरे भाग को शुरू करने के लिये उठे यही वो पल था जब हम सबको अपने पैरों में अब तक का सबसे जोर का दर्द महसूस हुआ.ऐसा लगा जैसे एक कदम चलना भी मुश्किल है........ ।

खैर परिक्रमा का अन्तिम भाग शुरू हो गया था.....हम सब अपनी अपनी हिम्मत बटोर के चल पड़े थे......इस बार रास्ता और बुरा था ...हमें पतली पतली संकरी गलियों से गुजरना पड़ा ......इन रास्तो पे छोटी छोटी गिट्टियां भी थी जो यदा कदा तलवों में चुभ जाती थी और एक तो करेला दूजे नीम चढा वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे थे.......जब हम उन संकरी गलियों से निकले तो चारो तरफ अँधेरा और दूर दूर तक खुला मैदान ......उसके उपर आसमान की काली चादर बिची हुई थी.यदा कदा मोर की दूर से आती हुई आवाज़ भी सुनाई देती थी.......आख़िर कुछ दूर पे एक रौशनी दिखाई दी......हम जब वह पहुंचे तो एक भैया गन्ने का रस बेच रहे थे ...सबने गन्ने का रस पिया .......भइया से पूछा तो उन्होंने बताया की हमलोग तीन किलोमीटर चल चुके हैं......हमे यकीन नही हुआ पर भइया चुकि लोकल थे सो यकीन करना पडा । हम खुश भी हुए की इतनी बुरी हालत के बावजूद हमने इतनी जल्दी ३ किलोमीटर का सफर तय कर लिया.खैर हम आगे बढे ........ सबकी हालत बद से बदतर होती जा रही थी...खासकर गज्जू की.......वो तो इतना पीछे हो गया था की कभी कभी अंधेरे के कारण दिखना भी बंद हो जाता था...फ़िर हम उसका इन्तजार करते थे और उसके आने पर आगे बढ़ते थे......लेकिन रुकना हमारे लिए और घातक महसूस हो रहा था..... रुकने के बाद पुनः चलने पर हालत और ख़राब हो जाती थी। खैर हम बिना रुके १ घंटे तक चलते रहे और राधा कुंड पहुंचे ...... हमें यकीन था की अब तो मुश्किल से २ किलोमीटर बचे होंगे ...... लेकिन जब लोगो ने बताया की अभी चार किलोमीटर बचे हैं हमारी हिम्मत जवाब देने लगी.....दूसरी बात हमें ये यकीन ही नही हो रहा था की हम पिछले १ घंटे में बस २ किलोमीटर ही चल पाये हैं ,जबकि हम बिना रुके चलते रहे थे.

राधा कुंड की स्थिति बहुत ख़राब थी .पानी ऐसा लग रहा था जैसे किसी नाले का पानी भर दिया गया हो........आख़िर जिसे देखने इतने सारे लोग आते हैं सरकार उन चीजो पे ध्यान क्यूँ नही देती जबकि उनका धार्मिक महत्व भी हो ।

हम अपनी हिम्मत और उत्साह समेत चलते ही रहे ..फ़िर संकरी गलिया मिली वह एक जगह मैं ,धवल और दिव्येश बैठ गए ..पर गज्जू आगे बढ़ता रहा .... २ मिनट बाद हम भी बढे तो गज्जू कही दिख ही नही रहा था ..हम घबरा गए ..की गज्जू कही किसी ग़लत गली में तो नही घुस गया ...क्यूंकि गज्जू की हालत इतनी ख़राब थी की वो इतनी जल्दी इतना आगे नही जा सकता था.और उसका फ़ोन भी हमारे पास ही था...पर १० मिनट बाद आख़िर वो मिल ही गया.......सच में उसने काफी उत्साह दिखाया था........

मेरी पुरानी आदत

नमस्कार दोस्तों,
मेरा ये नया चिट्ठा देखकर आपलोग तो यही सोंचेंगे की लो ये फिर से आ गया वही चार दिन की चांदनी लेकर ..... मतलब की चार- पाँच दिन ब्लॉगिंग की और फ़िर सब भूल गए |एक राज की बात बताऊँ .......ये तो मुझे भी नही मालूम की ये मेरा नया ब्लॉग मैं कितने दिनों तक चलाने वाला हूँ , लेकिन कम से कम जितने दिन भी चलाऊं आपलोग पढ़ तो लो ही| आख़िर दोस्ती के लिए इतना तो कर ही सकते हो आप लोग ,हैं ना ?

खैर आगे जो भी हो अंजाम ये खुदा जाने ............